हरिद्वार, जनवरी 31 -- कानून व्यवस्था को लेकर ब्रह्मचारी आत्मबोधनन्द ने शनिवार से अनशन शुरू कर दिया। मातृ सदन में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का राज खत्म हो चुका है। शासन-प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। आत्मबोधनन्द ने बताया कि शासन-प्रशासन को पत्र भेजे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो अनशन जारी रहेगा। उन्होंने 28 जनवरी को नूरपुर पंजनहेड़ी में हुए गोलीकांड को लेकर पूछा कि पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज क्यों जब्त की और अब तक क्या देखा, इसकी कोई जानकारी क्यों नहीं दी गई। क्या हमला करने वाले पहले से हथियारों से लैस थे और प्रशासन की गाड़ी मौके पर पहले से क्यों खड़ी थी? जिम्मेदार अफसरों पर अब तक धारा 109 के तहत कार्रवाई क्यों नहीं हुई? नुकसान पहुंचाई गई गाड़ी और गायब...