मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर किया संवाद
गंगापार, सितम्बर 29 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड होलागढ़ में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रवीण पटेल ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उपस्थित माताओं-बहनों से संवाद किया। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय ने भी माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता पर जोर दिया। एडीओ पंचायत हरिदेव पटेल, विनोद तिवारी, संजय द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण और माताओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.