मातृ-शिशु योजना के तहत 102 गर्भवती महिलाओं की जांच
गुमला, जून 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री मातृ-शिशु योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ.लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति, पोषण स्तर एवं गर्भावस्था से संबंधित आवश्यक जांचें की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि शिविर में कुल 102 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 31 महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को विशेष देखभाल एवं चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता बताई गई है। सभी चिन्हित महिलाओं को अगले माह के अंतिम बुधवार को पुनः जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा सके।कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.