बांका, मार्च 13 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के तेलिया पहाड़ स्थित संजीवनी जीविका विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में संकूल स्तरीय मातृ-शिशु पोषण पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकूल क्षेत्र के अंतर्गत पोषण संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न ग्राम संगठनों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम संगठन हिमालय, सुराहा, भारत माता-तेलिया मोड़ तथा उजाला ग्राम संगठन डोमोडीह को बेहतर पोषण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही इन ग्राम संगठनों से जुड़े उप स्वास्थ्य उपसमितियों के सदस्यों तथा तीन सीएम और सीएनआरपी को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण संकूल की सचिव शांति देवी एवं कोषाध्यक्ष शीला देवी द्वारा किया गया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.