जहानाबाद, मार्च 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सूरजपुर स्थित प्रकृति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में शुक्रवार को आरजीबी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ-शिशु पोषण को सुदृढ़ करने तथा दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जीविका निधि बैंक खोलने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जीविका दीदियों एवं परियोजना कर्मियों को बताया गया कि जीविका निधि बैंक के माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। इसके साथ ही माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की गई। परियोजना कर्मियों ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्म...