रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली,संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों को गर्भावस्था के दौरान हाइपरग्लाइसेमिया के निदान और प्रबंधन में नवीनतम अवधारणाओं से अवगत कराना था। यह विषय मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बढ़ती हुई और महत्वपूर्ण चिंता का विषय बनता जा रहा है। एम्स में आयोजित किए गए कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने दीप प्रज्जलन के साथ किया। उन्होंने गर्भावस्था में हाइपरग्लाइसेमिया के बढ़ते बोझ पर जोर दिया और रोगी देखभाल में सुधार के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों के ज्ञान और नैदानिक कौशल को बढ़ाने में ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.