रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- मयंक त्यागी, किच्छा। सिरौली कला में मातृ शिशु कल्याण शिविर में 345 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। जबकि 65 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 130 टीबी रोगियों की जांच एवं एक्स-रे किए गए। 35 मरीजों का टीकाकरण किया गया और 180 लोगों की रक्त जांच की गई। गुरुवार को आयोजित मातृ शिशु कल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। बेहड़ ने कहा कि सिरौली कला में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। माताओं एवं बहनों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी है। यह भी पढ़ें- शिविर में 53 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.