शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सोमवार को लोदीपुर क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष रजविंदर कौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण सत्र के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, पोषण एवं जागरूकता अभियानों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने दायित...