मऊ, जनवरी 23 -- मऊ, संवाददाता। मौर्य संगठन समिति क्षेत्र बयालीस विकास खंड परदहां के अध्यक्ष प्रभुनाथ मौर्य ने शुक्रवार को सरयां ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति ही समाज और परिवार की रीढ़ होती है। कहा कि समाज के उन्नयन के लिए बच्चों विशेषकर बालिकाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि परिवार को सुसंस्कार देने में माताओं का सबसे अधिक योगदान होता है। मां ही मनुष्य केजीवन की प्रथम गुरु होती है। इसलिए उनका शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष ज्वाली मौर्य,केशव प्रसाद मौर्य,रमाकांत मौर्य नंदलाल मौर्य, रमाकांत मौर्य,अनिरुद्ध मौर्य,हरेंद्र मौर्य,दयानंद मौर्य , घूरभारी मौर्य,रामविलास मौर्य,कुबेर मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.