मातृ शक्ति सड़क पर उतरी, किया प्रदर्शन
झांसी, मई 14 -- झांसी। सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। गुरुवार भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले मातृ शक्ति सड़क पर उतर आई। उन्होंने कचहरी स्थित गांधी उद्यान पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद से सार्वजनिक माफी मांगने या इस्तीफा देने की वकालत की। प्रदर्शन के बाद महिलाएं नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचीं। हालांकि वहां किसी प्रकार का ज्ञापन नहीं सौंपा गया। झांसी की कचहरी स्थित गांधी उद्यान पार्क में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि सांसद द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है, जिससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी पढ़ें- सपा सांसद के विरोध में महिलाओं ने की जमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.