संभल, मार्च 9 -- चन्दौसी, संवाददाता। जायंट्स ग्रुप चंदौसी वेस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेशन रोड स्थित भार्गव भवन में मातृशक्ति सम्मान समारोह हुआ। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सिंह, डॉ. प्रेम कांता, एडवोकेट रंजना शर्मा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण ने दीप प्रज्वलन किया। अध्यक्ष संगीता भार्गव ने कहा कि जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज सशक्त होगा। डॉ. वंदना सक्सेना ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें समान अवसर प्रदान करना तथा समाज में उनके सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देना बताया।इस अवसर पर रितु गोयल, डॉ. मोनिका बहल, सरिता अग्रवाल, नीरू वाष्र्णेय, प्रतिभा जिंदल, अनुभा वार्ष्णेय, अंशु नागर, योजना गुप्ता, ...