पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मदर्स डे मनाया गया। शिक्षिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। कालेज परिसर में माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल प्रतियोगिताएं कराई गई, जिनमें मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका सुमन गुप्ता ने मदर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं है। बल्कि बच्चों के संस्कार, शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण की प्रथम गुरु होती हैं। राधा सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने सभी माताओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर डीपीएस में भावनात्मक समारोह इस मौके पर माताएँ सुमन लता, किरन, मधु, विद...