सासाराम, मार्च 16 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले में मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसको लेकर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के सभी संस्थानों केंद्रों पर गर्भावस्था, प्रसव और उसके बाद मां और शिशु की बेहतर स्वास्थ्य को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया है। साथ ही स्वास्थ्य प्रबधकों व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को प्रशिक्षित कर एनएनसी (प्रसवपूर्व देखभाल) और पीएनसी (प्रसवोत्तर देखभाल) की व्यवस्था मुकम्मल करने का निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...