मातृ वंदना योजना से 15,077 महिलाओं को मिला लाभ
औरैया, सितम्बर 21 -- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले में वर्ष 2024-25 से अब तक 16,340 गर्भवती और धात्री महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। इनमें 15,077 महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि पंजीकृत 1,263 महिलाओं को अभी धनराशि मिलने का इंतजार है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली पात्र महिला को पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। दूसरी संतान के रूप में बालिका का जन्म होने पर छह हजार रुपये की सहायता मिलती है। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं को पर्याप्त पोषण एवं देखभाल उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवहार में सुधार त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.