मातृ मृत्यु रोकने को गर्भवती महिलाओं की होगी नियमित निगरानी
हरिद्वार, अगस्त 13 -- मातृ मृत्यु की रोकथाम और सुरक्षित मातृत्व को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित एएनसी जांच और फॉलोअप सुनिश्चित करने के साथ हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, उपचार और प्रसव संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ईडीडी कॉलिंग के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर, एएनएम, आशा और सीएचओ की जिम्मेदारियां तय करने को कहा, ताकि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की समय पर जानकारी मिल सके। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.