मातृ मृत्यु दर में कमी लाने को मिल कर काम करें
चम्पावत, जून 4 -- सतीश जोशी,चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मिल कर कार्य करने को कहा है। साथ ही उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। चम्पावत में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में समीक्षा की। डीएम ने गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत पहचान, नियमित एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा एनीमिया नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृत्व मृत्यु के मामलों का गहन परीक्षण करने और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाकर आवश्यक सुधार करने को कहा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, निगरानी, शून्य होम डिलीवरी के लक्ष्य के साथ सभी प्रसव संस्थागत रूप से कराने को कहा। आपातकालीन परिस्थितियों में 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, गर्भवती का समय पर टीकाकरण करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.