सीतापुर, फरवरी 3 -- सीतापुर, संवाददाता। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लम्बित भुगतान समय से पुर कराए जायें। साथ ही शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराए जायें, जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी आ सके। लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड जारी कराये जायें, जिससे सभी पात्र इस योजना का लाभ उठा सकें। आयुष्मान भारत योजना से संबंधित समस्त भुगतान समय से किये जायें। ये निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने दिए। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव, मेटरनल इनीमिया, पीएमएसएमए एवं वीएचएसएनडी दिवसों के आयोजन, एएनसी रजिस्ट्रेशन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता सहित अन्य कार्यक्रमों व योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.