मातृ मृत्यु दर में कमी एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को लेकर बैठक
खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से डीएम विक्रम विरकर ने बिहार में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के स्टेट हेड के साथ बैठक की। बैठक में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की समय पर पहचान, आवश्यक चिकित्सा परामर्श तथा जरूरत पड़ने पर समयबद्ध रेफरल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ संबंधित सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयास आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.