रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी महिला को जीवन देते समय अपना जीवन नहीं खोना चाहिए। राज्य में मातृ मृत्यु दर को शून्य के करीब लाना ही सरकार का लक्ष्य है। राज्य में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, आर्थिक सहयोग और जन-जागरुकता पर विशेष बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को एक होटल में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि स्वस्थ सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु जन्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य में किशोरियों की शिक्षा, 18 वर्ष के बाद विवाह सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.