मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए संस्थागत प्रसव जरूरी : झा
रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि संस्थागत प्रसव में वृद्धि का वास्तविक लक्ष्य मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम करना है। उन्होंने सभी प्रसव केंद्रों पर निर्बाध बिजली, पेयजल, ऑक्सीजन और चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता के साथ प्रथम रेफरल इकाइयों को क्रियाशील बनाने पर जोर दिया। अभियान निदेशक शुक्रवार को रांची के एक होटल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और जपाईगो के संयुक्त तत्वावधान में प्रसवोत्तर रक्तस्राव के त्वरित प्रबंधन को लेकर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय नीति संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रसवोत्तर रक्तस्राव के त्वरित प्रबंधन और सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणाली के जरिए मातृ मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाना है। मातृ स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.