देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में गुरुवार को सीएम एसईओ गर्ल्स मातृ मंदिर स्कूल की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं के आगमन पर संस्थान द्वारा सभी का स्वागत किया गया। सबसे पहले सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. श्वेता नृपेन्द्र लिंगवाल ने होटल इंडस्ट्री, उसके करियर अवसरों तथा संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न पूछे जिनका समाधान डॉ. लिंगवाल ने दिया। इसके बाद छात्राओं को संस्थान का लाइव भ्रमण कराया गया। बेसिक ट्रेनिंग किचन में वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम आलोक ने होटल इंडस्ट्री में किचन का महत्व, उपयोग होने वाली मशीनों व उपकरणों तथा प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद बेकरी एवं कन्फेक्शनरी लैब में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.