देवघर, मई 8 -- देवघर। सीएम एसओई मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर में बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में विद्यालय के टॉप 10 छात्राओं को सोसाइटी के केंद्रीय सचिव डॉ.मनोज कौशिक आचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में चांदनी, रानी, नेहा कुमारी, कोमल, वैष्णवी केसरी, आयुषी कुमारी, श्वेता भारती, आरूषी कुमारी, पल्लवी कुमारी, तृप्ति कुमारी एवं ज्योति प्रकाश शामिल हैं। सम्मान समारोह से पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से अंबुज मिश्रा द्वारा संस्था के केंद्रीय सचिव को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या विशु किरण ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्था सचिव को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्र...