सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- सुलतानपुर, संवाददाता । रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को मातृ भारती का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ भारती की पूर्व अध्यक्ष चंदा उपाध्याय, मधु उपाध्याय, प्रधानाचार्य रेनू सिंह की ओर से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मातृ भारती प्रमुख रोली श्रीवास्तव ने पदाधिकारी बहनों का परिचय कराया। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने मातृ भारती की प्रस्ताविकी विस्तार से बताते हुए कहा कि मातृ भारती विद्या भारती का एक अंग है, जो विशेष रूप से बालक बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है। जिससे बालक ,बालिका जीवन में सफल हो एक अच्छा नागरिक बनकर परिवार, देश एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। मातृभारती का गठन का मुख्य उद्देश्य बालक, बालिका शिक्षा, सामाजिक विकास, सशक्त...