मातृ-पितृ दिवस सह समर डे उत्साह पूर्वक मनाया गया
आदित्यपुर, मई 9 -- आदित्यपुर। श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल वाटिका कक्षा के बच्चों ने मातृ-पितृ दिवस सह समर डे उत्साह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने माता-पिता के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लेने के साथ की। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में माताओं ने योगा किया। बच्चों ने रैंप वॉक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार जताया। यह भी पढ़ें- डीएवी-6 में मातृ दिवस पर उमड़ा स्नेह और सम्मान का सागर पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक और आनंदमय बना रहा। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.