मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बिताए सुखद पल
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- मातृ नवमी पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने रविवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। महासंघ की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। सदस्यों ने न केवल भोजन कराया, बल्कि वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके अकेलेपन को साझा करने का प्रयास भी किया। वृद्धजनों के लिए खीर, पूड़ी-सब्जी, मिष्ठान, रोटी, दाल, चटनी, पापड़ और सलाद समेत विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। सभी वृद्धजनों ने श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। भोजन के दौरान महासंघ के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ सुखद पल बिताए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 'जीवित माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा श्राद्ध' महासंघ के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.