दरभंगा, मई 11 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वाधान में मातृ दिवस पर रविवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में दरभंगा जिला ब्रह्माकुमारीज प्रमुख राजयोगिनी आरती बहन ने कहा कि मातृ दिवस हमें मां के त्याग एवं बलिदान की कहानी को याद दिलाता है। कहा कि मां अपने आप में ऐसी सत्ता है जो परमात्मा की महसूसता परिवार में बच्चों को कराती रहती है। मां सिर्फ एक मां नहीं होती, वह शिक्षक, पथ प्रदर्शक एवं मार्गदर्शक भी होती है। ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से आए राजयोगी रामचंद्र भाई ने कहा कि मां की कोमलता, निर्मलता, स्नेह एवं प्यार दुनिया में कोई और नहीं दे सकता। यह भी पढ़ें- मां प्रथम गुरु, मार्गदर्शक और ईश्वर के साक्षात स्वरूप की अनुभूति कराती हैबीके स्नेहा मां का ...