मातृ दिवस पर होगी वॉक रेस और रस्सी कूद प्रतियोगिता
हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में 10 मई को महिलाओं में स्वास्थ्य, खेल भावना और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल विभाग की ओर से एक विशेष खेल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगी। आयोजन के तहत वॉक रेस और रस्सी कूद प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें केवल महिलाएं प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें 21 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से ऊपर की महिलाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह भी पढ़ें- यूरो किड्स में मदर्स डे की धूम आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है, ताकि खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके और महिलाओं में आत्मविश्वास व ऊर्जा का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.