सहारनपुर, मई 10 -- देवबंद। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को कार्यक्रम हुए। बच्चों ने अपनी माताओं के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा माताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर रोड स्थित दून हिल्स एकेडमी में आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान डा. कांता त्यागी और प्रधानाचार्य डा. अंजली पंवार ने कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम गुरू होती है, जो उसे संस्कार, प्रेम और जीवन की सही दिशा प्रदान करती है। स्कूल चेयरमैन प्रदीप वर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर तनुराज वर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान वहीं इंडस्ट्रीयल एस्टेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.