बागपत, मई 10 -- खेकड़ा। मातृ दिवस के अवसर पर कस्बे के इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य शिक्षिका अर्चना महाजन ने फीता काटकर किया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की। माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, लघु नाटिका प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनमें फरजाना प्रथम रही। सुरभि ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय पुरूस्कार जीता। रेनू और मीनाक्षी को भी बेहतर प्रदर्शन का पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं के अलावा अभिभावक शामिल रहे।9बाग101- खेकड़ा के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मातृ दिवस कार्यक्रम में सम्मानित माताएं यह भी पढ़ें- सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया मदर्स डे यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर फन गेम्स की...