मातृ दिवस पर शिशु आहार कक्ष सुविधा का हुआ शुभारंभ
चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के यात्री हाल में रविवार की शाम मातृ दिवस के अवसर पर महिला यात्रियों एवं उनके शिशुओं की सुविधा के लिए शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ किया गया। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पीडीडीयू की अध्यक्षा चित्रा सिंह ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित मंडल के अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पीडीडीयू जंक्शन पर महिला यात्रियों को खासकर नवजात लेकर पहुंचने पर काफी दिक्कत होती थी। महिलाए स्तनपान कराने के लिए एकांत खोजती थी, वही सार्वजनिक स्थल पर स्तनपान कराने से हिचकती थी। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर निकाली गई व्हील्स ऑफ ग्रेस बाइक रैली इसी के मद्देनजर महिला यात्रियों की सुविधा को लेकर यात्री हाल एवं प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.