शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। मातृ दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग इकाई की ओर से विनोबा सेवा आश्रम में 'शेयर टू शाइन' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सम्मान के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि विमला बहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करने के बाद संस्था की सदस्य काजल यादव ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुशियां साझा करने से समाज में प्रेम और अपनत्व की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के समापन पर 'एक पौधा एक मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। यह भी पढ़ें- रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मदर्स-डे का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि शिल्पी गुप...