हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। मातृ दिवस के अवसर पर रन क्लब की ओर से रविवार को एक फिटनेस उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, विशेषकर माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ऊर्जा से भरपूर दौड़ के साथ हुई। इसके बाद आयोजित जुम्बा फिटनेस चैलेंज में प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर जमकर उत्साह दिखाया। आयोजन में युवाओं के लिए पिकल-बॉल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- चौखुटिया बीरशिवा में धूमधाम मना मदर्स डे इस आयोजन को सफल बनाने में जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर का विशेष सहयोग रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.