लखीमपुरखीरी, मई 10 -- लखीमपुर। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में खत्री महिला फाउंडेशन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मां के विभिन्न रुपों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रजनी कपूर ने किया। सदस्याओं का स्वागत शालिनी भल्ला व शशि अरोरा ने हल्दी कुमकुम से किया। उमा खन्ना, प्रीति कक्कड़, रोशनी चोपड़ा और श्रुति चेष्टा द्वारा अभिनीत शिव-पार्वती नृत्य नाटिका ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। मंशा धवन द्वारा मां के बचपन से लेकर वृद्धावस्था के अलग-अलग रुपों को सुंदर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति ने सभी सदस्यों को भावुक कर दिया। उपस्थित सभी मातृशक्ति ने हृदयस्पर्शी भावों को व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- बाल वनिता आश्रम में उमा ने बच्चों के साथ मनाया मदर्स डे फाउंडेशन की अध्यक्षा साधिका कपूर ने सचिव सपना मेहरोत्रा के साथ सभ...