शाहजहांपुर, मई 10 -- पुवायां। मातृ दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की ओर से शपथ ग्रहण और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दीपांजली गुप्ता 'खुशबू' के नेतृत्व में हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष दीपांजली गुप्ता ने समाज सेवा, शिक्षा, कला और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मनु गुप्ता, निशा गुप्ता, कविता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, शिवानी गुप्ता, नीति गुप्ता, रुचि अग्रवाल, हर्षी अग्रवाल और गरिमा अग्रवा...