काशीपुर, मई 10 -- बाजपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से रविवार को मातृ दिवस पर आयोजित वॉकथॉन और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे नगर को उत्साह और भावनाओं से सराबोर कर दिया। श्री बालाजी घाटा मंदिर से शुरू हुई वॉकथॉन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और नगरवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूकता और मातृ शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। वॉकथॉन मुख्य बाजार से गुजरते हुए पंत पार्क मंडी पहुंची, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया। यहां संगीत की धुनों पर आयोजित जुम्बा कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिट इंडिया अभियान को समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- चौखुटिया बीरशिवा में धूमधाम मना मदर्स डे मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। का...