लखनऊ, मई 4 -- सिटी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में मातृ दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ​बच्चों ने मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए भावपूर्ण कविताए, गायन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। माताओं के संघर्ष और प्रेम को दर्शाने वाले एक लघु नाटक ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया। समारोह की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक, स्कूल के निदेशक अंकित उपाध्याय, प्रिया उपाध्याय एवं आस्था उपाध्याय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- हे मात पिता तुम्हे वंदन की प्रस्तुति से मन मोहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...