मातृ दिवस पर छात्रों ने मां के नाम लगाए पौधे
बाराबंकी, मई 11 -- कोठी। सिद्धौर विकास खंड स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भठिया में मातृ दिवस के अवसर पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकांश विद्यार्थियों ने अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा रोपित किया। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपने लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे। पौधरोपण में आम, नीम, जामुन, नींबू, अमरूद, कटहल, मीठी नीम जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त, तुलसी, एलोवेरा, ओरिगैनो, सहजन और गिलोय जैसे औषधीय पौधे भी रोपे गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र जायसवाल ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और मातृत्व भावना को एक साथ समाहित करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यापक नेदा जफर, धर्मेंद्र शुक्ल समेत सत्यनाम, शोभाराम और बृजेश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.