हापुड़, मई 10 -- हापुड़। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मां को समर्पित सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रमों को देखकर सभी को अपनी मां की याद आ गई। संचालन कक्षा 8 की छात्रा प्रांजल, तुलसी और तनीशा ने किया। कार्यक्रम में पीहू त्यागी, सिद्धि शर्मा, तनीशा, उत्सव सिंह, कियारा एवं कक्षा 2 की छात्रा अक्षा ने अपनी मां को समर्पित दिल को छू लेने वाली कविताएं प्रस्तुत की। जिसके लिए सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय में पढ़ाने वाली अध्यापिकाओं के बच्चों ने अपनी मां के लिए बनाए ग्रीटिंग कार्ड उन्हें दिए। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.