मातृ दिवस पर आरपीके स्कूल के बच्चों ने रंगोली में उकेरीं भावनाएं
हरदोई, मई 10 -- सांडी, संवाददाता। मातृ दिवस पर कस्बे के तिराहा स्थित आरपीके स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को सृजनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक आकृतियों और संदेशों के माध्यम से मातृ शक्ति को नमन किया। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिकाएं अंशिका सिंह एवं प्राची गुप्ता की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में काव्या सिंह, पावनी बाथम, शैली तथा नाभि कुशवाहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक नरेंद्र कुशवाहा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का यह एक सराहनीय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.