कन्नौज, मई 10 -- गुरुकुल एकेडमी इंटर कालेज में मातृ दिवस का आयोजन हुआ। एक दिन मां के नाम थीम के तहत भव्य एवं भावानात्मक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पीजी से लेकर इंटरमीडिएट तक सभी छात्र-छात्राएं अपनी माताओं के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रबंधक नितीष श्रीवास्तव, निदेशक मनीष चंद्र श्रीवास्तव, सचिव आशा रानी श्रीवास्तव, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य वाणी गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मम्मियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र विहान पांडेय की मां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मोनिका श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस मौके पर दीक्षा त्रिवेदी, निसार मोहम्मद, विनीता दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: न...