सहारनपुर, मई 10 -- अंबेहटा। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को मातृ दिवस तथा महाराणा प्रताप जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, डिवाइन लाइट एकेडमी, सरदार अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और घनश्याम दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने भाषण, गीत, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृ सम्मान और वीरता का संदेश दिया। कार्यक्रमों में अर्शी शफीक, कुलदीप मित्तल, अंकुर आर्य, निखिल अग्रवाल, गौरव मित्तल, पवन सैनी, राजकुमार खुराना और सरदार कश्मीर सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- मां को समर्पित करते हुए गीत प्रस्तुत किया यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थाओं में धूमधा...