वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। मातृ दिवस, रविवार को नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिष्ठित भारत माता के सम्मुख मातृ शक्तियों का सम्मान किया। मातृशक्तियों को अंगवस्त्रम् और तुलसी के पौधों के साथ कपड़े के झोले भी दिए गए। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने सभी का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, सपना तिवारी, शिल्पा तिवारी, सौम्या शर्मा, अन्वेष भट्ट, रंजना सिंह, भारती सिंह आदि शामिल रहीं। सम्मान समारोह के बाद घाट किनारे सफाई के लिए श्रमदान हुआ। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान किया गया यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान किया गया यह भी पढ़ें- पांच माताओं का सम्मान किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.