जहानाबाद, मार्च 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत खुदौरी एवं नरमा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और मातृ स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने के उद्देश्य से बैठक हुई। इस बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि जीतेन्द्र कुमार एवं हर्ष पांडे ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, बेहतर पोषण और परिवार नियोजन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, वर्तमान समय में बढ़ते गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और निरंतर निगरानी पर भी बल दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच समय पर सुनिश्चित कराई जाए, ताकि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.