मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश
अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नवजात शिशु चिकित्सा इकाई एवं लेबर रूम की व्यवस्थाओं को गंभीरता से परखा तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपातकालीन निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। डीएम ने आयुष्मान रूम, लेबर रूम, वेटिंग एरिया, वार्ड रूम, आयुष्मान वार्ड, प्राइवेट वार्ड, पेयजल व्यवस्था एवं आपातकालीन निकासी व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.