रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मां रूपी सोरेन के निधन से गहरे मातृशोक में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में पारिवारिक परंपराओं और मुख्यमंत्री के दायित्वों का निर्वहन करते दिखे। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुरूप दिवंगत माता के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। वहीं, राज्य की प्रशासनिक जिम्मेदारियों के तहत महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा भी जारी रखा। गुरुवार को माता रूपी सोरेन को मुखाग्नि देने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नेमरा में ही पारिवारिक संस्कार पूरे किए। इस दौरान वे पारंपरिक शोक वेशभूषा में नजर आए। मातृ वियोग की इस कठिन घड़ी में भी राज्य के कामकाज से जुड़े जरूरी निर्णयों और फाइलों की प्रक्रिया जारी रही। अधिकारियों के नेमरा पहु...