लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के प्रांगण में मंगलवार को वार्षिक प्रगति पत्र वितरण सह मातृ सम्मेलन और महावीर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुमन राय और कृपा प्रसाद सिंह, समीमा खातून, ममता बांका, सामेला भगत, मीरा सिंह, ललिता डीआर श्रद्धा, फूलदेव भगत, विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल और प्रधानाध्यापिका सुधा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।मातृ सम्मेलन के उपलक्ष में माता को सम्मान करते हुए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके बाद वार्षिक परीक्षा में जिन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन राय ने कहा आज माता का उत्सव है। मातृ शक्ति के दिन डा राज मित्तल को नमन किया। मातृशक्ति...