देहरादून, मार्च 14 -- मसूरी। संवाददाता राधाकृष्ण मंदिर सभागार में गूंज संस्था के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं को सम्मानित  किया गया।शनिवार को मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह ने मसूरी की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी का सम्मान समाज का अभिमान के तहत गुलदस्ता, शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक गूंज संस्था की अध्यक्ष डा. सोनिया आनंद रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। झुमैलो ग्रुप ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। मीना आर्य ने गढ़वाली गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आयी कीर्तन मंडलियों, फुटबाल में राष्ट्रीय स्त...