मातृशक्ति ने की ब्लॉक के लिए महा तपस्या
बागेश्वर, मार्च 24 -- कांडा पृथक ब्लॉक की मांग अब और तेज हो गई है। कालिका मंदिर में आयोजित महा तपस्या में मातृशक्ति ने बढ़चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक नहीं बनने से उनका क्षेत्र लगातार विकास में पिछड़ रहा है। अब आंदोलन को गांव से लेकर दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा। जब तक सरकार की कुंभकर्णी नींद खुल नहीं जाती वह चुप नहीं रहेंगे। कालिका मंदिर में मंगलवार को महातपस्या में जानकी शाह, शीला रौतेला, ज्योति कांडपाल, कुंती पंत आदि बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर देहरादून से दिल्ली तक संघर्ष पहले भी किया और आगे भी जारी रहेगा। जब तक उन्हें ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल जाता उनका यह आंदोलन अबिरल जारी रहेगा। विधायक तथा सांसदों को भी इस आंदोलन में जोड़ा जाएगा। इस मौके पर बंशीधर कांडपाल, दरपान सिंह धपोला, किशोरी लाल वर्मा, घनश्याम कांडपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.