चंदौली, मार्च 23 -- चहनिया। क्षेत्र के तिरगांवा स्थित एक मैरेज हाल में बीते रविवार की शाम को श्रीहनुमान गढ़ी सेवा आश्रम ट्रस्ट नादी की ओर से राम किंकर दास जी मौनी बाबा की 121वीं जयंती उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जहां मातृशक्ति वंदन के साथ शक्ति स्वरूपा 51 महिलाओं एवं दर्जनों पुरुषो को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। श्रवण आचार्य ने आाशीर्वचन में कहा कि जहां संतों का आशीर्वाद और मातृशक्ति का सम्मान होता है, वहीं सच्चे संस्कारों का‌ उदय होता‌ है। इसमें आलोक यादव, अभय यादव, शरद यादव, मृत्युंजय, चन्द्रिका, अनिता, संतरा देवी, गीता देवी, सोनी देवी, नोखे दास, भरत, वसीम खां, फैजल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...