जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयं सेवकों ने जगह जगह साप्ताहिक विशेष शिविर का आयोजन किया। शनिवार को बयालसी महाविद्यालय जलालपुर के स्वयं सेवकों ने बीबनमऊ गांव में कलश यात्रा निकालकर मातृशक्ति को बेटियों के प्रति जागरूक किया। यात्रा के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा ओर उन्हें पढ़ाने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में राजेश कुमार महाविद्यालय कोहरे सुल्तानपुर के स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। बयालसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बीबनमऊ गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में साप्ताहिक विशेष शिविर लगाया है। इसमें रविवार को स्वयं सेवकों ने गांव में कलश यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान ज्ञान दास मौर्य ने किया। ग्राम प्रधान कलश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.